Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसे: सड़क दुर्घटनाओं में 5 की मौत, पिकनिक से लौट रही ऑटो खाई में पलटी
Tragic accidents, Chhattisgarh: 5 killed accidents returning picnic,overturns ditch

 

छत्तीसगढ़ के Korba जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए दर्दनाक हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार और लापरवाही को इन घटनाओं की मुख्य वजह माना जा रहा है। हादसों के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रहे सड़क हादसों से लोगों में चिंता का माहौल है।

पहली घटना बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के जवाली-चाकाबुड़ा मार्ग पर हुई, जहां बाइक सवार दो ग्रामीणों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में अरदा निवासी प्रकाश और चाकाबुड़ा निवासी बबलू की मौके पर मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने अवैध रेत परिवहन और तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ सड़क जाम कर दिया। वहीं दूसरी घटना बालको थाना क्षेत्र के अजगरबहार में हुई, जहां पिकनिक मनाकर लौट रहे युवकों की तेज रफ्तार ऑटो पलट गई। हादसे में सोनू यादव और सत्यम यादव की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तीसरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित गोढ़ी के एक फ्लाई ऐश ईंट फैक्ट्री में हुई, जहां मशीन की सफाई के दौरान भारी लीवर गिरने से महिला मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर विरोध किया। बाद में फैक्ट्री संचालक ने आर्थिक सहायता, एफडी और मृतका के बेटे को भविष्य में नौकरी देने का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने तीनों घटनाओं में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

 
Priyanshi Chaturvedi 24 May 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.