Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
रायगढ़ में भीषण अग्निकांड: कबाड़ गोदाम से शोरूम तक पहुंची आग, 43 बाइकें जलकर राख
Massive fire Raigarh: Fire spread, scrap warehouse,showroom,bikes burnt, ashes

 

छत्तीसगढ़ के Raigarh में शनिवार को बड़ा अग्निकांड हो गया। छातामुड़ा रोड स्थित एक कबाड़ और प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पास स्थित हीरो बाइक शोरूम को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों से शोरूम में रखी 43 नई और पुरानी बाइकें जलकर पूरी तरह राख हो गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और दमकल विभाग को आग बुझाने के लिए पूरी रात मशक्कत करनी पड़ी।

जानकारी के अनुसार, गोदाम में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक और कबाड़ सामग्री रखी थी, जिसके कारण आग तेजी से फैलती चली गई। आग की गर्मी इतनी अधिक थी कि शोरूम की दीवारों में भी दरारें आ गईं। शोरूम कर्मचारियों ने समय रहते कई बाइकें बाहर निकाल लीं, लेकिन अफरा-तफरी के दौरान बाहर रखी गई 2 से 3 बाइक चोरी होने की भी खबर सामने आई है। इसके अलावा गोदाम परिसर में खड़े एक माजदा और एक छोटा हाथी वाहन भी जलकर खाक हो गए।

जिला कमांडेंट ब्लासियुज कुजूर के अनुसार आग पर काबू पाने के लिए 11 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को लगाया गया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग को लगभग नियंत्रित कर लिया गया है, हालांकि गोदाम के भीतर अब भी धुआं उठ रहा है। जूटमिल थाना पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। शोरूम प्रबंधन का कहना है कि अब तक 43 बाइकें जलने की पुष्टि हो चुकी है और चोरी हुई बाइकों समेत कुल नुकसान 46 वाहनों तक पहुंच सकता है।

 
Vandana singh 24 May 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.