Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
कॉकरोच जनता पार्टी पर तुरंत सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, बोला- इतने भावुक न हों
Supreme Court , Cockroach Janata Party ,case immediately

Supreme Court of India ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Cockroach Janata Party (CJP) से जुड़े लोगों की गतिविधियों की Central Bureau of Investigation से जांच कराने की मांग पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। सोमवार को सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील एनके गोस्वामी ने कहा कि CJP न्यायपालिका की छवि खराब कर रही है। इस पर चीफ जस्टिस Surya Kant की बेंच ने टिप्पणी की, “इसे इतनी भावुकता से मत लें।” बेंच में जस्टिस Joymalya Bagchi और जस्टिस Vipul Pancholi भी शामिल थे।

याचिका एडवोकेट Raja Choudhary ने दायर की है। इसमें CJP से जुड़े कथित फर्जी वकीलों और फर्जी कानून की डिग्रियों की जांच की मांग की गई है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट की मौखिक टिप्पणियों के कथित व्यावसायीकरण पर भी कार्रवाई की मांग उठाई गई। कोर्ट ने कहा कि फिलहाल कोई ऐसी आपात स्थिति नहीं है, जिस पर तुरंत हस्तक्षेप की जरूरत हो। उधर सोशल मीडिया पर CJP की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। सोमवार दोपहर तक इंस्टाग्राम पर इसके 2.29 करोड़ फॉलोअर्स हो चुके थे।

 

महाराष्ट्र के Chhatrapati Sambhajinagar में CJP फाउंडर Abhijeet Deepke के घर के बाहर एहतियातन पुलिस तैनात की गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सोशल मीडिया पर मुद्दा ट्रेंड होने के कारण भीड़ जुटने की आशंका को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई गई है। वहीं CJP का पुराना X अकाउंट बंद होने के बाद नया अकाउंट ‘Cockroach Is Back’ नाम से बनाया गया है, जिसके बायो में लिखा है- “Cockroach Don’t Die।” संगठन की वेबसाइट फिलहाल बंद है और उसे खोलने पर एरर मैसेज दिखाई दे रहा है।

Priyanshi Chaturvedi 25 May 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.