Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
इंदौर क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, IPL सट्टा गिरोह पकड़ा गया
 Indore,  Crime Branch, big disclosure, IPL betting , gang busted

इंदौर क्राइम ब्रांच ने आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में सॉफ्टवेयर इंजीनियर, रेलवे कर्मचारी, बैंक कर्मी और निजी कंपनियों में काम करने वाले युवक शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी पिछले करीब एक महीने से किराए के फ्लैट में रहकर मोबाइल आईडी और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए सट्टे का नेटवर्क चला रहे थे।

डीसीपी राजेश त्रिपाठी के अनुसार क्राइम ब्रांच को बेंगलुरु और गुजरात के बीच खेले जा रहे आईपीएल मैच पर सट्टा संचालित होने की सूचना मिली थी। कार्रवाई के दौरान ओडिशा और जबलपुर के रहने वाले आठ युवकों को गिरफ्तार किया गया। गिरोह का मास्टरमाइंड कुणाल दास बताया गया है, जबकि उसके साथ गुरुग्राम की आईटी कंपनी में कार्यरत सॉफ्टवेयर इंजीनियर शशांक नेगी सहित अन्य आरोपी भी पकड़े गए। इनमें रेलवे, बैंक और निजी कंपनियों के कर्मचारी भी शामिल हैं।

 

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी टेलीग्राम ग्रुप के जरिए एक-दूसरे से जुड़े थे और “प्रीमियम” नाम की वेबसाइट से लिंक लेकर लोगों को ऑनलाइन आईडी उपलब्ध कराते थे। छापेमारी में पुलिस ने 23 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप, नकदी और करीब दो करोड़ रुपए के लेनदेन से जुड़े दस्तावेज जब्त किए हैं। फिलहाल क्राइम ब्रांच पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Priyanshi Chaturvedi 27 May 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.