Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बकरीद पर छत्तीसगढ़ में सख्ती, खुले में कुर्बानी और DJ पर रोक
Chhattisgarh,  tightens restrictions,  Bakrid, bans open-air , sacrifice and DJs

छत्तीसगढ़ में ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर प्रशासन और वक्फ बोर्ड ने इस बार सख्त गाइडलाइन जारी की है। कानून व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द और स्वच्छता बनाए रखने के लिए खुले स्थानों पर कुर्बानी, तेज आवाज में डीजे बजाने और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। वक्फ बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि कुर्बानी केवल अधिकृत स्लॉटर हाउस या निजी परिसरों में ही की जा सकेगी।

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज के अनुसार नमाज सुबह 6 बजे से 11 बजे तक अलग-अलग शिफ्ट में अदा कराई जाएगी, ताकि भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनी रहे। प्रशासन ने यह भी कहा है कि ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में डीजे बजाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। नियम तोड़ने वालों पर 50 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीमें लगातार निगरानी करेंगी।

 

वहीं रायगढ़ समेत कई जिलों में बकरीद को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। मुस्लिम समाज के लोगों ने कुर्बानी के लिए पंजाब, ओडिशा और आसपास के इलाकों से बकरे मंगाए हैं। रायगढ़ में एक से डेढ़ लाख रुपए तक के बकरे खरीदे जा रहे हैं। प्रशासन ने त्योहार के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

Priyanshi Chaturvedi 27 May 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.