Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
इंदौर से ईद पर भाईचारे का संदेश, शहर काजी ने गाय को राष्ट्रीय धरोहर बनाने की उठाई मांग
 Indore, Eid, brotherhood, city Qazi , cow , national heritage

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में ईद के मौके पर सांप्रदायिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल देखने को मिली। सदर बाजार स्थित ईदगाह में नमाज से पहले शहर काजी डॉ. इशरत अली ने समाज को एकता और सद्भाव का संदेश देते हुए गाय को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि गाय को दूसरे समुदाय के लोग बेहद सम्मान की नजर से देखते हैं, इसलिए उसे राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर उसके संरक्षण को और मजबूत किया जाना चाहिए। काजी की इस अपील का वहां मौजूद हजारों नमाजियों ने हाथ उठाकर समर्थन किया, जिसके बाद शांतिपूर्वक ईद की नमाज अदा की गई।

 

शहर काजी ने अपने संबोधन में पर्यावरण और जल संरक्षण का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने लोगों से अपील की कि बारिश के पानी को जमीन में उतारने की दिशा में सभी को मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल सरकार या प्रशासन के भरोसे रहने से काम नहीं चलेगा, बल्कि हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। इसके साथ ही उन्होंने नशे के बढ़ते कारोबार पर चिंता जताते हुए कहा कि समाज के कुछ लोग खुद युवाओं को इस दलदल में धकेल रहे हैं, जिससे बचना बेहद जरूरी है। उन्होंने साफ कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता और सामाजिक भागीदारी ही इसका सबसे बड़ा समाधान है।

 

इंदौर की ईद एक और खास वजह से पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां पिछले करीब 50 वर्षों से एक हिंदू परिवार शहर काजी को उनके घर से ईदगाह तक लाने और वापस छोड़ने की परंपरा निभा रहा है। इस बार भी सत्यनारायण सलवाडिया और उनके परिवार ने फूल-मालाओं से स्वागत कर शहर काजी को विशेष रूप से सजाई गई बग्घी में ईदगाह पहुंचाया। यह परंपरा इंदौर की साझा संस्कृति और भाईचारे की मिसाल मानी जाती है। वहीं, त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।

Priyanshi Chaturvedi 28 May 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.