Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
नौतपा के बीच बदला मौसम, एमपी के कई जिलों में बारिश-ओले, फिर भी 27 जिलों में हीटवेव का अलर्ट
 Weather changes, Nautapa, rain , hail , MP, heatwave alert

मध्य प्रदेश में नौतपा के बीच मौसम ने अचानक करवट ली है। शुक्रवार सुबह ग्वालियर में रुक-रुक कर बारिश हुई, जबकि मुरैना में तेज बारिश दर्ज की गई। इससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। गुरुवार को भी दमोह समेत कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली थी। मौसम विभाग ने ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि भोपाल, जबलपुर समेत 27 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट बना हुआ है। इन जिलों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की संभावना जताई गई है।

प्रदेश में नौतपा के चौथे दिन गुरुवार को भीषण गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। खजुराहो सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा राजगढ़ में 46 डिग्री, दतिया में 45.7 डिग्री, नौगांव, दमोह और मलाजखंड में 45.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। सतना, मंडला और सागर भी 45 डिग्री के आसपास रहे। बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर में 44.7 डिग्री, जबलपुर में 44 डिग्री, भोपाल में 43.8 डिग्री, उज्जैन में 42.5 डिग्री और इंदौर में 41.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

 

भीषण गर्मी का असर सिर्फ इंसानों पर ही नहीं, बल्कि पालतू जानवरों पर भी पड़ रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, डॉग्स और कैट्स जैसे पेट्स को हीट स्ट्रेस और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि गर्मियों में पालतू जानवरों को पर्याप्त पानी दें, दिन के समय बाहर घुमाने से बचें और हल्का भोजन कराएं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कुछ जिलों में आंधी, बारिश और ओले गिरने की संभावना भी जताई है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।

Priyanshi Chaturvedi 29 May 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.