Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
राहुल गांधी ने CBSE मूल्यांकन प्रक्रिया पर उठाए सवाल, बोले- ‘जेबकतरों से सावधान’
Rahul Gandhi , CBSE evaluation process, ,

 

कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली और री-इवैल्यूएशन फीस को लेकर केंद्र सरकार और बोर्ड पर गंभीर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने दावा किया कि उत्तर पुस्तिकाओं को ऑटोमैटिक स्कैनर की जगह मोबाइल फोन से स्कैन किया गया, जिससे धुंधली कॉपियां, गायब पन्ने और स्कैनिंग संबंधी कई खामियां सामने आईं। उन्होंने आरोप लगाया कि टेंडर प्रक्रिया में बदलाव कर किसी खास वेंडर को लाभ पहुंचाने की कोशिश की गई, जिसके कारण मूल्यांकन प्रक्रिया की विश्वसनीयता प्रभावित हुई है।

राहुल गांधी ने छात्र सार्थक सिद्धांत की सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए कहा कि अगस्त में टेंडर दोबारा जारी करते समय कई तकनीकी शर्तें हटा दी गईं और स्कैनिंग का रिजॉल्यूशन भी घटा दिया गया। उनके मुताबिक यह केवल तकनीकी गलती नहीं बल्कि एक व्यवस्थित खामी है, जिसका असर लाखों छात्रों के परिणामों पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि यदि किसी छात्र के अंक गलत दर्ज होते हैं तो उसकी कीमत छात्रों को समय, पैसा और मानसिक दबाव के रूप में चुकानी पड़ती है।

री-इवैल्यूएशन फीस को लेकर भी राहुल गांधी ने तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि छात्रों को अपनी ही उत्तर पुस्तिका की दोबारा जांच कराने के लिए अलग-अलग शुल्क देना पड़ता है, जिससे एक छात्र को हजारों रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं। राहुल ने तंज कसते हुए कहा कि "CBSE के जेबकतरों से सावधान" और सवाल उठाया कि जब लाखों छात्र पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो इस प्रक्रिया से बोर्ड को कितनी आय हो रही है। साथ ही उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने की मांग की।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 1 June 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.