Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
आंधी-बारिश से मौसम ने बदला मिजाज, कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित
Storm , rain alter weather, disrupting life, several states

देश के कई राज्यों में गुरुवार को तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का असर देखने को मिला। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चला, जिससे 80 से अधिक पेड़ गिर गए। वहीं उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित रहा। नोएडा में लगभग 400 पेड़ उखड़ गए, जबकि राजस्थान के श्रीगंगानगर में ओलावृष्टि दर्ज की गई। खराब मौसम के कारण दिल्ली और जयपुर में कई उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा।

हरियाणा के फरीदाबाद में फ्लाईओवर निर्माण कार्य के दौरान एक क्रेन कंटेनर पर पलट गई, जिससे तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बिहार के भागलपुर में आकाशीय बिजली गिरने से मां-बेटी की जान चली गई। मौसम विभाग के अनुसार देश के 25 राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। कई क्षेत्रों में 40 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

इधर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तीन दिन की देरी से केरल में दस्तक दे दी है, जिससे देशभर में भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में मानसून कर्नाटक, तमिलनाडु, गोवा, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के अन्य हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। 6 और 7 जून को राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों में आंधी-बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।

Priyanshi Chaturvedi 5 June 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.