Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
एमपी में प्री-मानसून का जोर, 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
Pre-monsoon, MP, storm ,rain alert issued in 45 districts

मध्य प्रदेश में मानसून की आधिकारिक एंट्री से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार सुबह झाबुआ, धार, पीथमपुर और रतलाम में जोरदार बारिश दर्ज की गई, जबकि गुरुवार शाम भोपाल में करीब 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली आंधी और बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के कारण शहर में करीब 80 पेड़ और उनकी शाखाएं सड़कों पर गिर गईं, जिससे कई स्थानों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को भोपाल, इंदौर सहित प्रदेश के करीब 45 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, सागर और दमोह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा मालवा, निमाड़, ग्वालियर-चंबल और महाकौशल क्षेत्र के कई जिलों में भी बारिश और तेज आंधी की संभावना जताई गई है।

देवास जिले में गुरुवार शाम भारी बारिश के दौरान बड़ा हादसा टल गया। मसुरिया-भंडारिया मार्ग पर रेतिया खाल रपटे पर पानी के तेज बहाव में एक कार बह गई, लेकिन उसमें सवार चार लोगों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। वहीं रतलाम में शुक्रवार तड़के से लगातार बारिश का दौर जारी है और आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में इसी तरह का बदला हुआ मौसम बना रह सकता है।

Priyanshi Chaturvedi 5 June 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.