Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
भोपाल के 10 लाख लोगों को राहत, कोलार लाइन की मरम्मत पूरी; 75 इलाकों में आज पहुंचेगा पानी
 1 million people, Bhopal, Kolar line repairs complete; water , reach 75 areas today

भोपाल के कोलार क्षेत्र और उससे जुड़े करीब 75 इलाकों के निवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। कोलार वाटर सप्लाई लाइन की मरम्मत का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है, जिसके बाद फिल्टर प्लांट से सीधे पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई है। नगर निगम के अनुसार शाम तक प्रभावित सभी क्षेत्रों में जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी, जिससे करीब 10 लाख लोगों को पानी संकट से राहत मिलेगी।

कोलार रोड की विभिन्न कॉलोनियों, अरेरा कॉलोनी, शाहपुरा, ईदगाह हिल्स, जहांगीराबाद, साकेत नगर, बागसेवनिया और एम्स के आसपास के क्षेत्रों सहित दर्जनों इलाकों में पिछले कुछ दिनों से पानी की समस्या बनी हुई थी। लाइन की मरम्मत पूरी होने के बाद अब जलापूर्ति व्यवस्था बहाल कर दी गई है और पानी सीधे फिल्टर प्लांट से उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जा रहा है।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि पानी आने पर आवश्यकतानुसार संग्रह कर लें। साथ ही, लाइन की सफाई के कारण शुरुआती कुछ मिनटों तक पानी हल्का मटमैला आ सकता है, इसलिए उसे उपयोग से पहले छानने या कुछ देर स्थिर होने देने की सलाह दी गई है। जलापूर्ति बहाल होने से शहर के बड़े हिस्से में सामान्य स्थिति लौटने की उम्मीद है।

Priyanshi Chaturvedi 5 June 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.