Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
मालवा स्टैलियंस की दमदार जीत, 207 रन का लक्ष्य 18.2 ओवर में किया हासिल
Malwa Stallions registered ,win, achieving , target , 18.2 overs.

मध्य प्रदेश लीग (MPL) टी20 के पांचवें मुकाबले में मालवा स्टैलियंस ने विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए उज्जैन फाल्कन्स को 6 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उज्जैन फाल्कन्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 206 रन बनाए और मालवा के सामने 207 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मालवा स्टैलियंस की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। प्रशांत कसदे ने महज 25 गेंदों में 52 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। इसके बाद अखिल यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में नाबाद 60 रन बनाए और टीम को जीत तक पहुंचाया। मालवा के बल्लेबाजों ने उज्जैन के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा।

उज्जैन फाल्कन्स की ओर से चंचल राठौर ने 56 रन की शानदार पारी खेली थी, जिसकी बदौलत टीम 200 के पार पहुंचने में सफल रही। हालांकि, गेंदबाज इस बड़े स्कोर का बचाव नहीं कर सके और मालवा स्टैलियंस ने 18.2 ओवर में ही 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह MPL सीजन की अब तक की सबसे प्रभावशाली रन चेज़ में से एक रही।

 
Priyanshi Chaturvedi 6 June 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.