Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
छत्तीसगढ़ में घरेलू गैस सिलेंडर फिर महंगा, अब ₹1013 में मिलेगा LPG
Domestic gas cylinders , costlier , Chhattisgarh,  LPG , available, ₹1013

 

छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। रविवार से 14.2 किलोग्राम का घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपए महंगा होकर 984 रुपए से बढ़कर 1013 रुपए का हो गया है। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। इससे आम उपभोक्ताओं के घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा, खासकर ऐसे समय में जब महंगाई पहले से लोगों की चिंता बढ़ा रही है।

पिछले तीन महीनों में यह दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है। इससे पहले 7 मार्च को घरेलू सिलेंडर के दाम में 60 रुपए की वृद्धि की गई थी। इस तरह मार्च से अब तक घरेलू गैस सिलेंडर कुल 89 रुपए महंगा हो चुका है। वहीं, एक सप्ताह पहले ही कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी करीब 53 रुपए का इजाफा किया गया था, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसायों की लागत भी बढ़ गई है।

तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा कीमतों में बढ़ोतरी और घरेलू बिक्री पर हो रहे नुकसान के कारण दाम बढ़ाना जरूरी हो गया था। कंपनियों के मुताबिक दाम बढ़ने के बावजूद प्रत्येक घरेलू सिलेंडर पर अभी भी नुकसान हो रहा है। एलपीजी के अलावा हाल के सप्ताहों में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे आम जनता पर महंगाई का दबाव और बढ़ गया है।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 7 June 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.