Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
16 जून से खुलेंगे स्कूल, निजी स्कूलों को अब तक नहीं मिली पाठ्यपुस्तकें
Schools ,June 16, private schools , not yet received textbooks.

गर्मी की छुट्टियों के बाद प्रदेशभर में 16 जून से स्कूल खुलने जा रहे हैं, लेकिन निजी स्कूलों के सामने पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता को लेकर बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। Chhattisgarh Private School Management Association ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव को पत्र लिखकर निजी स्कूलों के लिए जल्द पुस्तक वितरण का शेड्यूल जारी करने की मांग की है। एसोसिएशन का कहना है कि सरकारी स्कूलों में किताबों की आपूर्ति शुरू हो चुकी है, जबकि निजी स्कूलों के लिए अब तक कोई स्पष्ट व्यवस्था नहीं बताई गई है।

एसोसिएशन के अनुसार सरकारी स्कूलों को संकुल स्तर पर ही पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही हैं, लेकिन निजी स्कूलों को Chhattisgarh Textbook Corporation के डिपो से स्वयं किताबें लेनी होंगी। कई स्कूलों को इसके लिए 150 से 200 किलोमीटर तक का सफर करना पड़ सकता है, जिससे परिवहन खर्च और समय दोनों बढ़ेंगे। ऐसे में स्कूल खुलने से पहले विद्यार्थियों तक किताबें पहुंचाना बड़ी चुनौती बन सकता है।

 

निजी स्कूल संचालकों ने आरोप लगाया है कि पुस्तक वितरण को लेकर उनके साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि निजी स्कूलों के लिए भी तत्काल वितरण कार्यक्रम घोषित किया जाए और पर्याप्त संख्या में किताबें उपलब्ध कराई जाएं, ताकि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो और सभी विद्यार्थियों को समय पर पाठ्यसामग्री मिल सके।

Priyanshi Chaturvedi 8 June 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.