Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
परिवहन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 165 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले
administrative ,Transport Department, 165 officers ,employees transferred

 

छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारू बनाने के लिए बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। परिवहन आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभाग के कुल 165 अधिकारियों और कर्मचारियों की नई पदस्थापना की गई है। तबादला सूची में परिवहन निरीक्षक, परिवहन उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के कर्मचारी शामिल हैं। विभाग का कहना है कि यह नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है, जिससे कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ेगी।

जारी आदेश के तहत 46 परिवहन निरीक्षक, 50 परिवहन उपनिरीक्षक, 16 सहायक उपनिरीक्षक, 35 प्रधान आरक्षक और 18 आरक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। प्रमुख नियुक्तियों में कोरबा उड़नदस्ता में पदस्थ अनुपम पटेल को नारायणपुर का प्रभारी जिला परिवहन अधिकारी (DTO) बनाया गया है, जबकि दुर्ग में पदस्थ सनत कुमार जागड़े को बीजापुर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासनिक दृष्टि से इन जिलों में नई तैनातियों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इसके अलावा कई अधिकारियों को चेकपोस्ट और उड़नदस्ता इकाइयों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। कृष्ण कुमार चौबे को अंबिकापुर से चिल्फी चेकपोस्ट, वैभव शुक्ला को रायपुर से रामानुजगंज और मोहम्मद आबिद खान को कोटा से धनपुंजी चेकपोस्ट भेजा गया है। वहीं संतोष कुमार राठौर, चंद्र कुमार साहू और अरुणा साहू को रायपुर उड़नदस्ता में पदस्थ किया गया है। महेंद्र कुमार कुलदीप को बिलासपुर परिवहन कार्यालय, राजेंद्र कुमार बर्मन को रायगढ़ उड़नदस्ता तथा अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए विभाग ने प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 8 June 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.