Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
भोपाल में पटाखा दुकान में भीषण आग, धमाकों से दहला बैरागढ़ रोड
Massive fire , firecracker shop,  Bhopal; Bairagarh Road

भोपाल के बैरागढ़ रोड स्थित हलालपुरा इलाके में शुक्रवार तड़के एक पटाखा दुकान में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही दुकान में रखे पटाखों में लगातार धमाके होने लगे और लपटें करीब 70 फीट तक ऊपर उठती दिखाई दीं। घटना मुख्य सड़क किनारे स्थित दुकान में हुई, जिससे आसपास का इलाका दहल उठा। राहत की बात यह रही कि हादसा देर रात हुआ, जिससे किसी बड़े जनहानि की स्थिति नहीं बनी।

सूचना मिलते ही फतेहगढ़, बैरागढ़ और गांधीनगर समेत कई फायर स्टेशनों से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। पटाखों के लगातार फटने के कारण आग बुझाने में काफी मुश्किलें आईं। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर सड़क के एक हिस्से पर यातायात रोक दिया, जबकि बिजली कंपनी ने क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।

 

जानकारी के अनुसार, आग सोनी पटाखा दुकान में लगी, जो हलालपुरा के बड़े पटाखा बाजार से कुछ दूरी पर स्थित है। दुकान में बड़ी मात्रा में पटाखों का भंडारण था, जो पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। आसपास पेट्रोल पंप और अन्य प्रतिष्ठान होने के कारण खतरा और बढ़ गया था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

Priyanshi Chaturvedi 12 June 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.