Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
राजा रघुवंशी हत्याकांड में फिर उठी CBI जांच की मांग, परिवार ने जताई सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका
 CBI probe , Raja Raghuvanshi murder case,family suspects

 

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक बार फिर सीबीआई जांच की मांग तेज हो गई है। राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा है कि मामले की निष्पक्ष और व्यापक जांच के लिए इसे केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंपा जाना चाहिए। उनका कहना है कि जब अन्य चर्चित मामलों में सीबीआई जांच कराई जा सकती है, तो राजा रघुवंशी हत्याकांड में ऐसा क्यों नहीं किया जा रहा। उन्होंने इसे बहुचर्चित मामला बताते हुए कहा कि इसमें दूसरे राज्य का भी एंगल जुड़ा हुआ है।

विपिन रघुवंशी ने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी फिलहाल जमानत पर बाहर है, जिससे सबूतों को प्रभावित करने या नष्ट करने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने कहा कि यदि मामले की गहन और स्वतंत्र जांच होती है, तो कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं। परिवार का मानना है कि अब तक उन्हें न्याय नहीं मिला है और सच्चाई सामने लाने के लिए सीबीआई जांच जरूरी है।

गौरतलब है कि ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ हनीमून पर शिलांग गए थे। आरोप है कि वहां सोनम ने अन्य लोगों के साथ मिलकर राजा की हत्या की और शव को खाई में फेंक दिया। घटना के बाद पुलिस ने सोनम समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया था। हालांकि, अब सोनम को जमानत मिल चुकी है, जिस पर मृतक के परिवार ने नाराजगी जताते हुए कहा है कि उन्हें अब भी इंसाफ का इंतजार है और सरकार को मामले की सीबीआई जांच पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 12 June 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.