Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
2027 नगर निकाय चुनाव की तैयारी शुरू, महापौर-अध्यक्ष आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त
2027 municipal body elections ,of Mayor and Chairperson posts.

मध्य प्रदेश में 2027 में होने वाले नगर निगम और नगरपालिका चुनावों की तैयारी अभी से शुरू हो गई है। चुनाव में लगभग डेढ़ वर्ष का समय बाकी होने के बावजूद राज्य सरकार ने महापौर और नगरपालिका अध्यक्ष पदों के आरक्षण की प्रक्रिया के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को आरक्षण प्रक्रिया का अधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि महापौर और अध्यक्ष पदों का आरक्षण मध्यप्रदेश नगरपालिका (महापौर एवं अध्यक्ष पद आरक्षण) नियम, 1999 के प्रावधानों के तहत किया जाएगा। इसी क्रम में राज्य निर्वाचन आयोग भी आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए नगरीय निकायों की मतदाता सूची तैयार कराने की प्रक्रिया में जुट गया है। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि सरकार चुनावी तैयारियों को समय रहते व्यवस्थित करना चाहती है।

 

वर्तमान नियमों के अनुसार नगर निकायों में 50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित रहते हैं, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग को उनकी जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण मिलता है। अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है और इसका निर्धारण रोटेशन प्रणाली के तहत किया जाता है। प्रदेश के सभी नगर निगमों में महापौर पदों का आरक्षण लॉटरी के माध्यम से तय किया जाएगा, जिससे विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व का अवसर मिल सके।

Priyanshi Chaturvedi 14 June 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.