Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरा आज से, सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम
President Droupadi Murmu, five-day visit , Madhya Pradesh ,special security

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 से 22 जून तक मध्य प्रदेश के पांच दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रहेंगी। दौरे की शुरुआत इंदौर से होगी, जहां पहुंचने के बाद वे ओंकारेश्वर जाकर भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगी। 19 जून को राष्ट्रपति अंतरराष्ट्रीय सिकल सेल दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद वे ग्वालियर और श्योपुर में विभिन्न सरकारी और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। इंदौर एयरपोर्ट और उसके आसपास के क्षेत्र को वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान 'नो-फ्लाइंग जोन' घोषित किया गया है। साथ ही, 17 से 19 जून तक विशेष यातायात डायवर्जन लागू किया गया है, ताकि राष्ट्रपति के काफिले की आवाजाही सुचारू और सुरक्षित रह सके।

यातायात व्यवस्था के तहत इंदौर-इच्छापुर मार्ग पर भारी मालवाहक वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट निर्धारित किए गए हैं। इंदौर, खंडवा, सिमरोल, बड़वाह और मंडलेश्वर से आने-जाने वाले वाहनों को विभिन्न वैकल्पिक मार्गों से गुजरने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने वाहन चालकों से निर्धारित डायवर्जन का पालन करने और यात्रा से पहले यातायात संबंधी जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।

Priyanshi Chaturvedi 17 June 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.