Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
साय कैबिनेट की अहम बैठक: ट्रांसफर पॉलिसी और अनुपूरक बजट पर लग सकती है मुहर
meeting ,Cabinet: Transfer policy, supplementary budget , green light.

Vishnu Deo Sai की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी विधानसभा मानसून सत्र की तैयारियों, नई स्थानांतरण नीति, अनुपूरक बजट और विभिन्न विधायी प्रस्तावों पर चर्चा की जा रही है। सरकार मानसून सत्र से पहले अपने प्रशासनिक और विधायी एजेंडे को अंतिम रूप देने की तैयारी में जुटी हुई है।

बैठक में 13 जुलाई से प्रस्तावित विधानसभा मानसून सत्र को लेकर रणनीति बनाई जा सकती है। साथ ही चालू वित्तीय वर्ष के लिए अनुपूरक बजट, संशोधन विधेयकों के प्रारूप और अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने की संभावना है। सबसे अधिक चर्चा नई ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर है, जिस पर कैबिनेट की मुहर लगने की उम्मीद जताई जा रही है। यदि नीति को मंजूरी मिलती है तो प्रदेश में बड़े पैमाने पर अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों का रास्ता साफ हो जाएगा।

 

मानसून की धीमी रफ्तार भी बैठक का प्रमुख मुद्दा बनी हुई है। कई जिलों में सामान्य से कम बारिश होने के कारण खरीफ फसलों की बुआई प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में किसानों को खाद-बीज की उपलब्धता, धान की बोनी की स्थिति और कृषि विभाग की तैयारियों की समीक्षा भी की जा सकती है। विधानसभा सत्र, किसानों से जुड़े मुद्दों और प्रशासनिक फेरबदल के मद्देनजर साय सरकार की यह बैठक राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Priyanshi Chaturvedi 23 June 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.