Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
ड्रग्स क्वीन नाव्या मलिक केस में ED की एंट्री, मनी लॉन्ड्रिंग और नेटवर्क की होगी जांच
ED ,

रायपुर के चर्चित ड्रग्स स्कैंडल में अब Enforcement Directorate (ईडी) की एंट्री हो गई है। कथित ड्रग्स क्वीन Navya Malik से जुड़े मामले में एजेंसी ने मनी ट्रेल, संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और संभावित मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू कर दी है। ईडी ने पुलिस से चार्जशीट, केस डायरी और जांच से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की प्रतियां मांगी हैं। माना जा रहा है कि एजेंसी ड्रग्स कारोबार से अर्जित धन के स्रोत और उसके इस्तेमाल की गहराई से पड़ताल करेगी।

जांच एजेंसियों का फोकस इस बात पर है कि कथित तौर पर ड्रग्स के अवैध कारोबार से कमाए गए पैसे कहां निवेश किए गए, किन खातों या माध्यमों से उनका लेन-देन हुआ और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की क्या भूमिका रही। ईडी की सक्रियता के बाद उन लोगों में भी चिंता बढ़ गई है, जिनके नाम अब तक सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं लेकिन जिनके इस नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

 

इस मामले का खुलासा अगस्त 2025 में हुआ था, जब पुलिस ने एमडीएमए के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान नाव्या मलिक का नाम सामने आने पर पुलिस ने मुंबई में कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया। जांच में आरोप लगाया गया कि रायपुर की रहने वाली नाव्या शहर की हाई-प्रोफाइल पार्टियों और निजी आयोजनों में ड्रग्स सप्लाई करती थी। अब ईडी की जांच से इस पूरे मामले में वित्तीय नेटवर्क और संभावित मनी लॉन्ड्रिंग के नए पहलुओं के सामने आने की संभावना बढ़ गई है।

Priyanshi Chaturvedi 23 June 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.