Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
रायपुर में सेंट पॉल स्कूल परिसर के पास निर्माणाधीन ढांचे पर चला बुलडोजर, लीज समाप्त होने के बाद कार्रवाई
 Bulldozer ,  under-construction structure ,  St. Paul School campus,  Raipur

Raipur में सेंट पॉल स्कूल परिसर के पास बने निर्माणाधीन विवादित ढांचे को प्रशासन ने मंगलवार को ध्वस्त कर दिया। सुबह शुरू हुई कार्रवाई के दौरान जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से भवन को गिराया गया। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। मौके पर राजस्व विभाग, नगर निगम, पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

प्रशासन के अनुसार जिस भूमि पर निर्माण किया जा रहा था, उसकी लीज अवधि समाप्त हो चुकी थी। इसी आधार पर कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए निर्माणाधीन संरचना को हटाया गया। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई भूमि संबंधी नियमों के तहत की गई है और सरकारी जमीन या लीज शर्तों के उल्लंघन के मामलों में आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

 

यह निर्माण पिछले कई महीनों से विवादों में था। कुछ संगठनों ने आरोप लगाया था कि सामुदायिक भवन के नाम पर चर्च का निर्माण किया जा रहा है, जबकि संबंधित पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे किए जा रहे थे। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग आसपास मौजूद रहे, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के चलते स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही। इस घटना के बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चाएं तेज हो गई हैं, जबकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों के विपरीत किसी भी निर्माण को अनुमति नहीं दी जाएगी।

Priyanshi Chaturvedi 23 June 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.