Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मध्यप्रदेश सरकार फिर लेगी 2800 करोड़ का कर्ज, कुल देनदारी 5 लाख करोड़ रुपए के पार
Madhya Pradesh government , ₹2,800 crore; total debt crosses ₹5 lakh crore.

Madhya Pradesh की Mohan Yadav सरकार ने बाजार से 2800 करोड़ रुपए का नया कर्ज लेने का फैसला किया है। इसके लिए वित्त विभाग ने राज्य विकास ऋण (State Government Securities) के तहत दो चरणों में बॉन्ड जारी करने की अधिसूचना जारी की है। इस नए ऋण के बाद चालू वित्त वर्ष में राज्य सरकार द्वारा लिया गया कुल कर्ज 13,800 करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगा, जबकि प्रदेश की कुल देनदारी बढ़कर लगभग 5.02 लाख करोड़ रुपए हो जाएगी।

सरकार 7.64 प्रतिशत ब्याज दर वाले मध्यप्रदेश एसजीएस-2034 बॉन्ड के री-इश्यू के जरिए 1600 करोड़ रुपए जुटाएगी, जिसकी अवधि 8 वर्ष होगी। इसके अलावा 7.83 प्रतिशत ब्याज दर वाले मध्यप्रदेश एसजीएस-2048 बॉन्ड के माध्यम से 1200 करोड़ रुपए जुटाए जाएंगे, जिसकी अवधि 22 वर्ष निर्धारित की गई है। दोनों बॉन्ड की नीलामी Reserve Bank of India द्वारा ई-कुबेर प्रणाली के जरिए कराई जाएगी।

 

राज्य सरकार का कहना है कि इस राशि का उपयोग सड़क, सिंचाई, ऊर्जा, जल संसाधन, संचार और अन्य अधोसंरचना परियोजनाओं के विकास में किया जाएगा। वित्तीय दस्तावेजों के अनुसार 31 मार्च 2026 तक प्रदेश पर करीब 4.88 लाख करोड़ रुपए का कर्ज था। सरकार का दावा है कि पूर्व में लिए गए ऋण का उपयोग पूंजीगत विकास कार्यों और सार्वजनिक परियोजनाओं में किया गया है। हालांकि, बढ़ते कर्ज को लेकर आर्थिक विशेषज्ञ राज्य की वित्तीय स्थिति और भविष्य की देनदारियों पर भी नजर बनाए हुए हैं।

Priyanshi Chaturvedi 23 June 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.