Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा घटनाक्रम, चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे की चर्चा, 8 आरोपी गिरफ्तार
Ram Mandir donation case,   resignations , Champat Rai,  Dr. Anil Mishra; 8 accused arrested.

अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावा मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। खबरों के मुताबिक, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों ने अपना इस्तीफा ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को सौंप दिया है। इसी बीच पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लेने की तैयारी की जा रही है।

मामले की शुरुआत ट्रस्ट सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर दर्ज एफआईआर से हुई। हालांकि, दर्ज एफआईआर में ट्रस्ट के वरिष्ठ पदाधिकारियों के नाम शामिल नहीं हैं। इससे पहले पूर्व समाजवादी पार्टी विधायक पवन पांडेय ने आरोप लगाया था कि राम मंदिर में प्राप्त चढ़ावे और दान की राशि में करीब 7 से 7.5 करोड़ रुपये की कथित अनियमितता हुई है। आरोप सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने 14 जून को तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर अब मामले की विस्तृत जांच जारी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार आस्था से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं करेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास ठोस सबूत हैं तो उन्हें एसआईटी के सामने प्रस्तुत करना चाहिए, ताकि निष्पक्ष जांच हो सके। एफआईआर दर्ज होने और गिरफ्तारी के बाद अब पूरे मामले की निगाहें एसआईटी जांच पर टिकी हैं, जिससे कथित वित्तीय अनियमितताओं और जिम्मेदार लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

Priyanshi Chaturvedi 26 June 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.