Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
NEET पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का देशव्यापी अभियान, मध्य प्रदेश में कई बड़े नेताओं ने संभाला मोर्चा
Congress , nationwide campaign , NEET paper leak,  Madhya Pradesh.

नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध तेज कर दिया है। पार्टी ने देशभर में 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत प्रेस कॉन्फ्रेंस और जनसंपर्क कार्यक्रम शुरू किए हैं। इसी क्रम में गुरुवार को मध्य प्रदेश के कई शहरों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। वहीं, मध्य प्रदेश के कई प्रमुख कांग्रेस नेताओं को भी दूसरे राज्यों में पार्टी का पक्ष रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भोपाल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है और इसके लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक रूप से जिम्मेदार हैं। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भी भोपाल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान देश की शिक्षा व्यवस्था को "आईसीयू में" बताते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। वहीं ग्वालियर में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव और इंदौर में कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने भी केंद्र सरकार पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।

कांग्रेस का कहना है कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा शुरू किए गए 'छात्रों की गूंज' अभियान का उद्देश्य देशभर में छात्रों की आवाज़ को बुलंद करना और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग को मजबूती देना है। इसी अभियान के तहत मध्य प्रदेश के वरिष्ठ नेता जयवर्धन सिंह बिलासपुर, विक्रांत भूरिया हैदराबाद, जीतू पटवारी नागपुर और उमंग सिंघार प्रयागराज में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। कांग्रेस ने मांग की है कि परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए भर्ती परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी किया जाए और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Priyanshi Chaturvedi 26 June 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.