Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
'मन की बात' में पीएम मोदी ने की ब्यावरा की महिलाओं की सराहना, प्लास्टिक कचरे से बदल दी शहर की तस्वीर
PM Modi praises women , Biaora,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रसारित 'मन की बात' कार्यक्रम के 135वें एपिसोड में मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा की महिलाओं के प्रयासों की जमकर सराहना की। उन्होंने बताया कि इन महिलाओं ने प्लास्टिक कचरे को समस्या मानकर छोड़ने के बजाय उसे संसाधन में बदलने का संकल्प लिया। शहरभर से प्लास्टिक कचरा और खाली बोतलें एकत्र कर उन्होंने उन्हें ईको ब्रिक्स में परिवर्तित किया, जिनका उपयोग अब सार्वजनिक स्थानों के सौंदर्यीकरण में किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हम सभी अपने गांव और शहर को साफ-सुथरा देखना चाहते हैं, लेकिन अक्सर सफाई की जिम्मेदारी किसी और पर छोड़ देते हैं। ब्यावरा की महिलाओं ने इस सोच को बदलते हुए खुद पहल की और पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ शहर की सुंदरता बढ़ाने का उदाहरण पेश किया। उन्होंने कहा कि जो प्लास्टिक पहले प्रदूषण का कारण बनता था, वही अब शहर को आकर्षक बनाने में उपयोग हो रहा है। पिछले कुछ महीनों में सैकड़ों किलो प्लास्टिक का पुनर्चक्रण कर उसका रचनात्मक इस्तेमाल किया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस पहल को जनभागीदारी और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायक उदाहरण बताते हुए अभियान से जुड़ी सभी महिलाओं और सहयोगियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास न केवल स्वच्छता को बढ़ावा देते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा भी देते हैं। ब्यावरा की महिलाओं की इस पहल ने यह साबित किया है कि सामूहिक प्रयास और जागरूकता से पर्यावरण संरक्षण के साथ शहरों की तस्वीर भी बदली जा सकती है।

Priyanshi Chaturvedi 28 June 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.