Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छत्तीसगढ़ में बीटेक काउंसिलिंग 30 जून से, 34 इंजीनियरिंग कॉलेजों की 11,514 सीटों पर होंगे प्रवेश
B.Tech counseling , Chhattisgarh , June 30; admissions, engineering colleges.

छत्तीसगढ़ में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए बीटेक प्रवेश प्रक्रिया 30 जून से शुरू होने जा रही है। तकनीकी शिक्षा संचालनालय (डीटीई) ने राज्य के 34 इंजीनियरिंग कॉलेजों की 11,514 सीटों पर प्रवेश के लिए तीन चरणों वाली ऑनलाइन काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है। पहले चरण के लिए पंजीयन 30 जून से 6 जुलाई तक होंगे, जबकि 7 जुलाई को मेरिट सूची जारी की जाएगी। दावा-आपत्तियों के निराकरण के बाद 10 जुलाई को सीट आवंटन होगा और चयनित विद्यार्थियों को 11 से 15 जुलाई के बीच संबंधित कॉलेज में प्रवेश लेना होगा।

जो अभ्यर्थी पहले चरण में प्रवेश नहीं ले पाएंगे या बेहतर कॉलेज एवं ब्रांच चाहते हैं, वे दूसरे चरण की काउंसिलिंग में हिस्सा ले सकेंगे। दूसरे चरण के लिए पंजीयन 17 से 21 जुलाई तक होंगे, 22 जुलाई को मेरिट सूची जारी होगी और 25 जुलाई को सीट आवंटन किया जाएगा। चयनित छात्रों को 26 से 30 जुलाई के बीच प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यदि इसके बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो 1 से 6 अगस्त तक संस्था स्तर की काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी, जिसमें 13 अगस्त तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

इस वर्ष प्रवेश प्रक्रिया में सबसे बड़ा बदलाव अधिकतम आयु सीमा को समाप्त करना है। पहले बीटेक में प्रवेश के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित थी, लेकिन अब यह शर्त हटा दी गई है, जिससे अधिक अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर मिलेगा। हालांकि, डीटीई ने स्पष्ट किया है कि छत्तीसगढ़ के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए मूल निवासी प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें, ताकि काउंसिलिंग के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Priyanshi Chaturvedi 28 June 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.