Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
कबीर जयंती पर रायपुर में मांस-मटन बिक्री पर प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
Sale , meat , mutton banned ,  Raipur, Kabir Jayanti

कबीर जयंती के अवसर पर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में सोमवार को मांस और मटन की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नगर निगम ने पशुवध गृहों के साथ-साथ सभी मांस-मटन की दुकानों को बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशों के तहत लिया गया है और इसका पालन पूरे नगर निगम क्षेत्र में अनिवार्य होगा।

नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग को प्रतिबंध का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है। महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर निगम की टीमें बाजारों के साथ-साथ होटलों, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की भी निगरानी करेंगी। यदि किसी होटल या दुकान में मांस-मटन की बिक्री या परोसने की पुष्टि होती है, तो संबंधित सामग्री जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रतिबंध के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारियों और स्वच्छता निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। निगम अधिकारियों ने कहा है कि कबीर जयंती के दिन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मौके पर ही कार्रवाई की जाएगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Priyanshi Chaturvedi 29 June 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.