Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
एमपी के इस गांव ने बदली खेती की तस्वीर, आधुनिक तकनीक से किसानों की आय कई गुना बढ़ी
village , MP, agricultural landscape; modern technology

मध्य प्रदेश के गुना जिले के बमोरी विकासखंड स्थित भटोदिया गांव ने आधुनिक खेती अपनाकर नई मिसाल पेश की है। करीब 110 किसान परिवारों वाले इस गांव में 97 किसान अब ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग, फर्टिगेशन, स्टैकिंग और उन्नत हाइब्रिड बीजों की मदद से वैज्ञानिक तरीके से सब्जियों की खेती कर रहे हैं। कभी कम उपज देने वाली जमीन अब आधुनिक तकनीकों के कारण बेहतर उत्पादन दे रही है। यही वजह है कि यह गांव जिले में आधुनिक कृषि मॉडल के रूप में पहचान बना चुका है।

नई तकनीकों का सबसे बड़ा फायदा किसानों की आमदनी में देखने को मिला है। पहले जहां पारंपरिक खेती से प्रति एकड़ 40 से 50 हजार रुपये तक का शुद्ध लाभ होता था, वहीं अब सब्जी उत्पादन से किसान प्रति एकड़ 3 से 4 लाख रुपये तक की आय अर्जित कर रहे हैं। ड्रिप सिंचाई से पानी की बचत हो रही है, फर्टिगेशन के जरिए पौधों तक सीधे पोषक तत्व पहुंच रहे हैं और मल्चिंग से नमी बनाए रखने के साथ खरपतवार पर भी नियंत्रण मिल रहा है। गांव में तोरई, खीरा, करेला और लौकी जैसी सब्जियां उगाई जा रही हैं, जिनकी आपूर्ति गुना के अलावा ग्वालियर, मथुरा और दिल्ली जैसे बड़े बाजारों तक हो रही है।

उद्यानिकी विभाग के अनुसार, कुछ वर्ष पहले गांव में केवल तीन हेक्टेयर क्षेत्र में सब्जियों की खेती होती थी, जो अब बढ़कर 97 हेक्टेयर तक पहुंच गई है। किसानों को आधुनिक खेती का प्रशिक्षण और सरकारी अनुदान मिलने से नई तकनीकों को अपनाने में मदद मिली। विभाग अब भटोदिया मॉडल को जिले के अन्य गांवों में भी लागू करने की तैयारी कर रहा है, ताकि अधिक से अधिक किसान वैज्ञानिक खेती अपनाकर अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकें।

Priyanshi Chaturvedi 29 June 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.