Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
पुणे केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, पुलिस ने बताया कैसे रची गई थी साजिश
Ketan Agarwal murder case , Pune; police

पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में पुलिस ने कई अहम दावे किए हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार, वारदात वाले दिन लोहगढ़ किले पर सिया गोयल ने पानी पीने और जूते का फीता बांधने का बहाना कर रास्ते में बैठकर कथित तौर पर चेतन चौधरी को इशारा किया। पुलिस का दावा है कि इसी दौरान पीछे चल रहे चेतन ने केतन को खाई में धक्का दे दिया। जांच में यह भी कहा गया है कि सिया जानबूझकर बैठ गई थी ताकि गिरते समय केतन उसे पकड़ न सके। पुलिस का आरोप है कि दोनों ने घटना से एक दिन पहले हत्या की योजना बनाई थी और वारदात से पहले घटनास्थल का निरीक्षण कर कथित तौर पर उसकी रिहर्सल भी की थी।

पुलिस के मुताबिक, चेतन चौधरी पुणे से करीब 90 किलोमीटर दूर लोहगढ़ किले तक स्कूटर से पहुंचा था ताकि टोल प्लाजा पर कार की एंट्री का रिकॉर्ड न बने। जांच में यह भी सामने आया कि वह किले पर चढ़ते समय हूडी पहनकर गया था, जिसे बाद में उतार दिया और घटना के बाद वापस पहनकर लौट गया। पुलिस ने स्कूटर जब्त कर लिया है और मामले से जुड़े अन्य डिजिटल व तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।

वहीं, सिया गोयल के वकील ने पुलिस के दावों पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस हिरासत में दिया गया कोई भी बयान अदालत में स्वतः स्वीकार्य साक्ष्य नहीं होता। बचाव पक्ष का तर्क है कि पहले इस मामले को दुर्घटना माना गया था, इसलिए अब इसे हत्या में बदलने के आधारों की न्यायालय में जांच होगी। पुलिस का यह भी दावा है कि आरोपियों ने वारदात से पहले इंटरनेट पर लोहगढ़ किले के 'डेथ पॉइंट' और हत्या से जुड़े विषयों पर जानकारी खोजी थी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और अंतिम निष्कर्ष अदालत में पेश किए जाने वाले साक्ष्यों पर निर्भर करेगा।

Priyanshi Chaturvedi 29 June 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.