Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
अमरनाथ यात्रा से पहले बाबा बर्फानी की प्रथम पूजा संपन्न, 3 जुलाई से शुरू होगी 57 दिन की यात्रा
First ritual worship,  Baba Barfani ,  Amarnath Yatra

अमरनाथ यात्रा 2026 शुरू होने से पहले सोमवार को पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी की प्रथम पूजा विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल एवं श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) के अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों से शुरू होगी और 28 अगस्त, रक्षाबंधन के दिन संपन्न होगी। अधिकारियों के अनुसार अब तक चार लाख से अधिक श्रद्धालु यात्रा के लिए पंजीकरण करा चुके हैं।

यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। बालटाल और चंदनवाड़ी में बेस अस्पताल शुरू कर दिए गए हैं, जबकि पूरे यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सुविधाएं और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रशासन के अनुसार, अधिकांश बुनियादी ढांचा और सुरक्षा संबंधी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वहीं, महागणेश टॉप के पास बर्फ हटाने का कार्य अंतिम चरण में है, जिसे अगले कुछ दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

यात्रा से पहले सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रायल काफिले का ड्राई रन भी किया गया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने काफिले की आवाजाही, लॉजिस्टिक व्यवस्था और विभिन्न एजेंसियों के समन्वय का परीक्षण किया। अमरनाथ यात्रा के लिए पारंपरिक 41 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग और 7 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग का उपयोग किया जाएगा। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा करने की अपील की है।

Priyanshi Chaturvedi 29 June 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.