Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
गुना के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, ऑक्सीजन पार्क, बेहतर सड़कें और हेरिटेज लाइट का ऐलान
Guna

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना शहर के व्यापक सौंदर्यीकरण और बुनियादी ढांचे के विकास का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि शहर में ऑक्सीजन पार्क विकसित किया जाएगा, प्रमुख सड़कों का निर्माण और सुधार होगा, हेरिटेज लाइटिंग से शहर को दूधिया रोशनी से जगमगाया जाएगा तथा शहर के प्रवेश द्वार भी बनाए जाएंगे। सिंधिया ने बताया कि इन कार्यों के लिए आवश्यक धनराशि कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने बताया कि सिंध नदी जल परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है और इसे 31 जुलाई 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे हजारों परिवारों को नियमित पेयजल सुविधा मिलेगी। इसके अलावा कूनो नदी परियोजना से 101 गांवों को लाभ मिलेगा और करीब 1,800 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा विकसित होगी। रिंग रोड, ग्रामीण सड़कों और अन्य अधूरे सड़क निर्माण कार्यों को भी तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

सिंधिया ने खेल, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र की परियोजनाओं की प्रगति की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जुलाई 2027 तक तैयार हो जाएगा। जिला अस्पताल में 50 बिस्तरों का मातृत्व वार्ड बन रहा है, विशेषज्ञ डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की संख्या बढ़ाई गई है तथा आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। वहीं, नए सांदीपनि स्कूल भवनों के निर्माण कार्य भी तेज गति से चल रहे हैं, जिनमें से दो अगले वर्ष तक तैयार होने की उम्मीद है।

Priyanshi Chaturvedi 30 June 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.