Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
एमपी में 1 जुलाई से MSP पर उड़द-मूंग खरीदी शुरू, 3.56 लाख किसानों ने कराया पंजीयन
Urad , Moong, MSP , MP ,  July 1, farmers , registered.

मध्य प्रदेश सरकार 1 जुलाई से 10 अगस्त तक न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर ग्रीष्मकालीन उड़द और मूंग की खरीदी करेगी। इसके लिए प्रदेशभर में 3.56 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है। इस वर्ष प्रदेश में 9.02 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में उड़द और मूंग की खेती हुई है। सरकार ने सभी उपार्जन केंद्रों पर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। मूंग का समर्थन मूल्य 8,768 रुपये प्रति क्विंटल और उड़द का 7,800 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है।

प्रदेश में नर्मदापुरम सबसे आगे रहा, जहां 78,434 किसानों ने पंजीयन कराया है। इसके बाद नरसिंहपुर दूसरे स्थान पर है, जहां 47,313 किसानों ने अपनी उपज बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। वहीं विंध्य क्षेत्र के सतना और मैहर जिलों में कुल 882 किसानों ने पंजीयन कराया। सतना में किसानों का रुझान मूंग की खेती की ओर अधिक रहा, जबकि मैहर में उड़द का रकबा और किसानों की संख्या अपेक्षाकृत ज्यादा दर्ज की गई।

 

दूसरी ओर, नवगठित मऊगंज जिला सबसे कम पंजीयन वाला जिला रहा, जहां केवल एक किसान ने MSP पर उड़द बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। सरकार का मानना है कि समर्थन मूल्य पर खरीदी से किसानों को बाजार में कीमतों के उतार-चढ़ाव से राहत मिलेगी और उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सकेगा।

Priyanshi Chaturvedi 30 June 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.