Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
यूपी-बिहार में बारिश और बिजली गिरने से 13 की मौत, कई राज्यों में मानसून का इंतजार जारी
rain , lightning, UP , Bihar; monsoon continues, several states.

देश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं, जबकि कुछ राज्यों में अब भी भीषण गर्मी का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ में बारिश के दौरान पेड़ गिरने और आकाशीय बिजली की घटनाओं में कुल 13 लोगों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में ई-रिक्शा पर नीम का पेड़ गिरने से पांच लोगों की जान चली गई, जबकि बस्ती और महराजगंज में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हुई। बिहार के सीतामढ़ी, मुंगेर और पटना में वज्रपात से चार लोगों की मौत और 24 लोग झुलस गए। वहीं, छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश में मानसून के आगमन के संकेत मजबूत हो गए हैं। सोमवार को लखनऊ सहित 15 जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई, जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी। दूसरी ओर, दिल्ली और हरियाणा में गर्मी का प्रकोप जारी है, जहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश में भी 12 जिलों में बारिश हुई, लेकिन मानसून 24 जून को प्रदेश और गुजरात में प्रवेश करने के बाद फिलहाल आगे नहीं बढ़ सका है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 5 जुलाई तक मानसून पूरे देश में फैल सकता है।

पूर्वोत्तर भारत में लगातार बारिश से बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अरुणाचल प्रदेश में लेकू नदी के उफान पर आने से असम के जोनाई क्षेत्र में व्यापक जलभराव हो गया और राष्ट्रीय राजमार्ग-515 भी प्रभावित हुआ। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के अनुसार, राज्य के छह जिलों में 22 हजार से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। करीब 96 गांव जलमग्न हैं, 1,690 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि प्रभावित हुई है और 48 हजार से ज्यादा पशु भी बाढ़ की चपेट में आए हैं।

Priyanshi Chaturvedi 30 June 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.