Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान मारपीट, दीपक बेचने को लेकर पुजारियों और महिलाओं में विवाद
Shipra Aarti , Ujjain

उज्जैन के रामघाट पर आयोजित होने वाली प्रसिद्ध शिप्रा आरती के दौरान दीपक और पूजन सामग्री बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद महाकाल थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला पक्ष का आरोप है कि आरती के दौरान पूजन सामग्री बेचने से रोकने पर विवाद हुआ, जिसके बाद कुछ पुजारियों ने गाली-गलौज और मारपीट की। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पीतल की आरती (दीपक) से हमला किया गया, जिससे महिला और उसकी मां घायल हो गईं। वहीं, पुजारी पक्ष का कहना है कि महिलाओं ने पहले उनके साथ मारपीट की और धक्का-मुक्की के दौरान आरती उनके ही ऊपर गिर गई, जिससे उन्हें भी चोटें आईं।

पुलिस के अनुसार घटना में दोनों पक्षों के तीन से चार लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार कर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 
Priyanshi Chaturvedi 1 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.