Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
रायपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में चूक, प्लेटफॉर्म पार कर ट्रैक तक पहुंची इनोवा; RPF ने दर्ज किया मामला
Security lapse ,  Raipur railway station; Innova , platform

रायपुर रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो में एक इनोवा कार पार्सल ऑफिस की ओर से स्टेशन परिसर में प्रवेश कर प्लेटफॉर्म नंबर-1 पार करते हुए रेलवे ट्रैक तक पहुंचती दिखाई दे रही है। कुछ देर के लिए कार ट्रैक के बीच फंस गई, हालांकि उस समय कोई ट्रेन नहीं आने से बड़ा हादसा टल गया। घटना दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है।

वीडियो सामने आने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वाहन चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 147 (अनाधिकृत प्रवेश), 154 (यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालना) और 159 (प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध रूप से वाहन चलाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

इस घटना ने रायपुर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में कार को पार्सल ऑफिस की ओर से स्टेशन परिसर में प्रवेश करते देखा जा सकता है, जिसके बाद यह ट्रैक तक पहुंच गई। अब यह जांच का विषय है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन कैसे पहुंचा और सुरक्षा व्यवस्था में कहां चूक हुई।

 
Priyanshi Chaturvedi 1 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.