Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छत्तीसगढ़ में मानसून हुआ सक्रिय, अगले 7 दिन तेज बारिश के आसार; कई जिलों में यलो अलर्ट जारी
Monsoon,  Chhattisgarh; heavy rain

दक्षिण-पश्चिम मानसून अब पूरे छत्तीसगढ़ में सक्रिय हो गया है, जिससे प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियां तेज होने लगी हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के कारण 3 जुलाई के बाद वर्षा की तीव्रता और बढ़ सकती है। राजधानी रायपुर में भी दिनभर बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने बलरामपुर, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, कांकेर, कोंडागांव, कोरबा, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, मुंगेली, नारायणपुर, रायगढ़, सूरजपुर और सरगुजा सहित 14 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में तेज बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

पिछले 24 घंटों में भी प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 9 सेंटीमीटर वर्षा कुसमी में रिकॉर्ड की गई, जबकि पखांजूर में 7 सेंटीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून के सक्रिय होने से जून में हुई बारिश की कमी धीरे-धीरे पूरी होने की उम्मीद है और आने वाले दिनों में अधिकांश जिलों में झमाझम बारिश का दौर जारी रह सकता है।

 
Priyanshi Chaturvedi 1 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.