Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
अमरनाथ यात्रा शुरू, पहले जत्थे को उपराज्यपाल ने दिखाई हरी झंडी; चारधाम में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ी
Amarnath Yatra ,  Governor flags, pilgrims ,  Char Dham continues

अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था गुरुवार सुबह जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर यात्रा की शुरुआत कराई। 'बम-बम भोले' के जयकारों के बीच रवाना हुई 57 दिनों की यह यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त (रक्षाबंधन) तक चलेगी। श्रद्धालु पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से पवित्र गुफा तक पहुंचेंगे। पहले जत्थे में केवल उन्हीं श्रद्धालुओं को शामिल किया गया, जिन्होंने पूर्व पंजीकरण, RFID कार्ड और ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी की थी।

प्रशासन के अनुसार, इस वर्ष अमरनाथ यात्रा के लिए अब तक करीब चार लाख श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए सुरक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, बिजली, पानी और आवास सहित सभी आवश्यक इंतजाम पहले ही पूरे कर लिए गए हैं। यात्रा शुरू होने से पहले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बेस कैंप का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उधर, उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में भी श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। 1 जुलाई तक बद्रीनाथ धाम में करीब 14.5 लाख और केदारनाथ धाम में लगभग 13.75 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। मई के अंत तक केदारनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या बद्रीनाथ से काफी अधिक थी, लेकिन जून के तीसरे सप्ताह से बद्रीनाथ में दर्शनार्थियों की संख्या तेजी से बढ़ी और अब यह केदारनाथ से आगे निकल चुका है। वर्तमान में बद्रीनाथ में प्रतिदिन 18 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

 
Priyanshi Chaturvedi 2 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.