Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
चार्ल्स शोभराज से प्रभावित ठग 300 से ज्यादा 5-स्टार होटलों को बना चुका था निशाना, रायपुर पुलिस ने दबोचा
conman inspired ,  Charles Sobhraj , five-star hotels, Raipur Police

देशभर के 5-स्टार होटलों में ठगी और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय ठग बिंगसन जॉन को रायपुर पुलिस ने ओडिशा के भुवनेश्वर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 10 से अधिक राज्यों के करीब 300 होटलों में फर्जी पहचान के सहारे ठहरने, होटल की सुविधाओं का लाभ उठाने और बिना बिल चुकाए सामान लेकर फरार होने का आरोप है। रायपुर के तेलीबांधा स्थित हयात होटल में भी उसने 63,755 रुपये का बिल नहीं चुकाया और करीब 1.48 लाख रुपये का किराए का लैपटॉप लेकर फरार हो गया था।

होटल प्रबंधन की शिकायत के बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा तेलीबांधा थाना पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की। होटल में जमा दस्तावेजों और मोबाइल नंबरों के आधार पर आरोपी की लोकेशन भुवनेश्वर में मिली। पुलिस टीम ने महज 72 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से होटल का लैपटॉप भी बरामद कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह 1990 से देशभर के 300 से अधिक 5-स्टार होटलों को निशाना बना चुका है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि वह कुख्यात ठग चार्ल्स शोभराज से प्रभावित था। इसी कारण वह खुद को कभी विदेशी ट्रैवल गाइड, कभी अंग्रेजी शिक्षक तो कभी योग प्रशिक्षक बताकर महंगे होटलों में ठहरता और कई दिनों तक सुविधाओं का उपयोग करने के बाद बिना भुगतान किए होटल का सामान लेकर फरार हो जाता था।

Priyanshi Chaturvedi 3 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.