Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
साइकिल से सीहोर पहुंचे जीतू पटवारी, भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा; 14-15 जुलाई से नए अभियान का ऐलान
Jitu Patwari ,  Sehore , bicycle,cornered , government

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी रविवार सुबह साइकिल से सीहोर पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने सबसे पहले चिंतामन गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इसके बाद मीडिया से बातचीत में पटवारी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि राज्य में व्यापक स्तर पर अनियमितताएं हो रही हैं, जबकि सरकार गंभीर मुद्दों पर चुप्पी साधे हुए है।

जीतू पटवारी ने कांग्रेस के आगामी जनसंपर्क अभियान की घोषणा करते हुए बताया कि 14 और 15 जुलाई को पार्टी पूरे प्रदेश में शिक्षा के मुद्दे पर विशेष अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य केजी से पीजी तक सभी बच्चों को निशुल्क और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का है, ताकि आर्थिक या सामाजिक स्थिति के आधार पर किसी भी छात्र के साथ भेदभाव न हो। उन्होंने कहा कि यह अभियान जनता के बीच शिक्षा के अधिकार को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू किया जाएगा।

पटवारी ने अपने हालिया दतिया दौरे का जिक्र करते हुए दावा किया कि प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ लोगों में असंतोष बढ़ रहा है और जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार जनता के बीच जाएगी और सरकार को जवाबदेह बनाने का प्रयास करेगी। इस दौरान उन्होंने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामले का भी उल्लेख करते हुए भ्रष्टाचार के आरोपों पर निष्पक्ष जांच की मांग की।

Priyanshi Chaturvedi 5 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.