Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
VB-G RAM-G योजना की पहली किस्त जारी, शिवराज बोले- अब तक नहीं मिली एक भी शिकायत
First installment , VB-G RAM-G scheme released; Shivraj

केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी VB-G RAM-G योजना के तहत 25,863 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की। भोपाल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राशि जारी करते हुए उन्होंने कहा कि योजना के लागू होने के बाद अब तक एक भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने इसे मनरेगा से नई व्यवस्था में सुचारु बदलाव का प्रमाण बताते हुए केंद्र और राज्य सरकारों के अधिकारियों को बधाई दी।

VB-G RAM-G अधिनियम 1 जुलाई 2026 से पूरे देश में लागू हो गया है। इस योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को अब 100 दिनों के बजाय 125 दिनों के रोजगार की कानूनी गारंटी मिलेगी। यदि निर्धारित समय के भीतर काम उपलब्ध नहीं कराया जाता है, तो पात्र लाभार्थियों को बेरोजगारी भत्ता देने का भी प्रावधान किया गया है। योजना का वित्तीय भार केंद्र और राज्य सरकारें 60:40 के अनुपात में वहन करेंगी।

नई योजना के तहत मजदूरी की औसत दर भी बढ़ाकर 327.40 रुपये प्रतिदिन कर दी गई है, जो पहले 298.80 रुपये थी। मजदूरी का भुगतान पहले की तरह प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से बैंक या डाकघर खातों में किया जाएगा। सरकार के अनुसार भुगतान साप्ताहिक या मस्टर रोल बंद होने के 15 दिनों के भीतर किया जाएगा और देरी होने पर श्रमिकों को मुआवजा भी दिया जाएगा। विपक्ष ने योजना में महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने को लेकर आपत्ति जताई है, जबकि सरकार का कहना है कि इसका उद्देश्य ग्रामीण रोजगार और आजीविका को अधिक प्रभावी बनाना है।

Priyanshi Chaturvedi 5 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.