Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
10 साल बाद MSME विभाग में 217 कर्मचारियों को प्रमोशन, 116 पदों पर होगी नई भर्ती
217 employees, MSME Department promoted

मध्य प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग में करीब एक दशक बाद बड़े स्तर पर पदोन्नति प्रक्रिया पूरी की गई है। विभाग ने 217 कर्मचारियों को पदोन्नति देने के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही निचले स्तर के 116 पद रिक्त हो गए हैं, जिन पर जल्द सीधी भर्ती की जाएगी। लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए यह फैसला बड़ी राहत माना जा रहा है। विभाग का कहना है कि इससे प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी और कार्यों के बेहतर संचालन में मदद मिलेगी।

राज्य सरकार के निर्देशों के बाद उद्योग संचालनालय ने विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक आयोजित कर वरिष्ठता सूची, सेवा अभिलेख और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की समीक्षा की। इसके बाद विभिन्न संवर्गों में पदोन्नति को मंजूरी दी गई। जारी आदेशों के अनुसार एक कर्मचारी को अधीक्षक, तीन को सहायक अधीक्षक, 43 को सहायक वर्ग-1, 131 को सहायक वर्ग-2, 14 को सहायक वर्ग-3 और 25 कर्मचारियों को निज सहायक संवर्ग में पदोन्नत किया गया है। विभाग ने सभी संबंधित कार्यालयों को आदेश जारी कर दिए हैं।

विभाग के अनुसार लंबे समय से पदोन्नति नहीं होने के कारण कई कर्मचारी वर्षों से एक ही पद पर कार्यरत थे, जिससे कार्यभार का असंतुलन और कर्मचारियों में असंतोष की स्थिति बन रही थी। अब पदोन्नतियों के बाद जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण किया जाएगा। साथ ही 116 रिक्त पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी भी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि नई नियुक्तियों से विभाग में स्टाफ की कमी दूर होगी और उद्योगों से जुड़ी योजनाओं व प्रशासनिक कार्यों के क्रियान्वयन में तेजी आएगी। वहीं, विभाग अब अधिकारियों के लंबित प्रमोशन की प्रक्रिया भी मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।

Priyanshi Chaturvedi 6 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.