Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
अमरनाथ गुफा में शिवलिंग का आकार घटा, तीन दिन में 56 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
Shivling in Amarnath Cave shrinks; over 56,000 pilgrims

अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाले पवित्र हिम शिवलिंग का आकार तेजी से घट गया है। सोमवार को सामने आई तस्वीरों में बाबा बर्फानी की ऊंचाई लगभग एक फीट रह गई है। 3 जुलाई से शुरू हुई 57 दिनों की अमरनाथ यात्रा के पहले तीन दिनों में 56 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में करीब 18.6 प्रतिशत अधिक है। इस वर्ष यात्रा के लिए लगभग चार लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है।

23 मई को जारी तस्वीरों में हिम शिवलिंग की ऊंचाई करीब सात फीट थी, जबकि 29 जून को पहली पूजा के समय यह पांच फीट से अधिक थी। अब तापमान और प्राकृतिक परिस्थितियों के प्रभाव से इसका आकार काफी कम हो गया है। श्रद्धालु 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग और 14 किलोमीटर के कठिन बालटाल मार्ग से लगातार गुफा तक पहुंच रहे हैं। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 28 अगस्त, रक्षाबंधन के दिन संपन्न होगी।

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने बताया है कि 9 जुलाई तक यात्रा के सभी पंजीकरण स्लॉट भर चुके हैं। बिना पंजीकरण पहुंचे श्रद्धालुओं से फिलहाल यात्रा स्थगित करने की अपील की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल पंजीकृत यात्रियों को ही आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी। अमरनाथ का हिम शिवलिंग पूरी तरह प्राकृतिक रूप से बनता है। गुफा की छत से टपकने वाला पानी जमकर बर्फ का शिवलिंग तैयार करता है, जिसका आकार हर वर्ष मौसम, तापमान और जल उपलब्धता के अनुसार बदलता रहता है।

Priyanshi Chaturvedi 6 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.