Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
रायपुर कलेक्टर की समय-सीमा बैठक, लंबित पेंशन और पीएम आवास की किश्तें जल्द जारी करने के निर्देश
Raipur Collector

रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सोमवार को रेडक्रॉस सभाकक्ष में समय-सीमा की समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न विभागों के लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित पेंशन प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जाए और सभी नगरीय निकाय तथा जनपद पंचायतें समाज कल्याण विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर पात्र हितग्राहियों को समय पर पेंशन का लाभ सुनिश्चित करें।

बैठक में कलेक्टर ने जिले में व्यापक पौधरोपण अभियान चलाने के लिए विभागवार कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने उद्योग विभाग और वन विभाग को सड़कों के किनारे अधिक से अधिक पौधे लगाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे हरियाली बढ़ेगी और पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी। साथ ही शहर से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा बेहतर बनाने के लिए ई-रिक्शा वितरण योजना को जल्द लागू करने और श्रम विभाग को पात्र हितग्राहियों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए।

 

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए सभी नगरीय निकायों और जनपद पंचायतों को लंबित किश्तों का भुगतान जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को समय पर योजनाओं का लाभ मिलना प्रशासन की प्राथमिकता है। बैठक में नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, एडीएम उमाशंकर बंदे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Priyanshi Chaturvedi 7 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.