Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
एमपी में मानसून का असर तेज, 35 से ज्यादा जिलों में बारिश
Monsoon intensifies,  MP; rainfall ,over 35 districts.

मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और पिछले 24 घंटों में 35 से अधिक जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार खजुराहो और मंडला में सबसे अधिक 4.2-4.2 इंच वर्षा हुई। सतना, रीवा, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, सागर, धार, बड़वानी, उज्जैन, खंडवा, छतरपुर, सीहोर, शाजापुर, गुना और कई अन्य जिलों में भी लगातार बारिश का दौर जारी है। छतरपुर जिले के बमीठा क्षेत्र में हाईवे पर करीब तीन फीट तक पानी भर गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

बारिश के कारण कई स्थानों पर हादसे भी सामने आए। बड़वानी जिले के सेंधवा स्थित सांदीपनि (सीएम राइज) स्कूल में कक्षा 9 की छत का प्लास्टर गिरने से दो छात्राएं घायल हो गईं, जिनका अस्पताल में उपचार कराया गया। वहीं इंदौर के पास खुड़ैल रोड पर जेतकारण गांव में सड़क धंसने से आवागमन बाधित हो गया। ग्रामीणों ने मानव शृंखला बनाकर स्कूली बच्चों को उफनते नाले के पार सुरक्षित पहुंचाया। दूसरी ओर भोपाल और राजगढ़ को जोड़ने वाले पार्वती नदी के अस्थायी वैकल्पिक मार्ग को जलस्तर बढ़ने के कारण प्रशासन ने अगले आदेश तक बंद कर दिया है और वहां बैरिकेडिंग व सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

 

मौसम विभाग ने गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर और छतरपुर समेत कई जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों में भी भारी वर्षा और गरज-चमक की चेतावनी दी गई है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों, पुलों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की है।

Priyanshi Chaturvedi 7 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.