Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
चंडीगढ़ दौरे की तैयारियां तेज, पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए ₹2 करोड़ का टेंट और विशेष व्यवस्थाएं
Chandigarh visit intensify, arrangements, PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को प्रस्तावित चंडीगढ़ दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम के लिए चंडीगढ़ प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग ने करीब 2.02 करोड़ रुपये की लागत से टेंट, मंच और अन्य बुनियादी व्यवस्थाओं के लिए ई-टेंडर जारी किया है। इच्छुक एजेंसियां 8 जुलाई तक टेंडर जमा कर सकेंगी, जबकि उसी दिन तकनीकी बोलियां खोली जाएंगी। कार्यक्रम स्थल पर लगभग 6,000 वर्गमीटर क्षेत्र में वाटरप्रूफ और फायर-रिटार्डेंट एल्यूमिनियम हैंगर तैयार किया जाएगा।

आयोजन स्थल पर आगंतुकों की सुविधा के लिए डबल लेयर लकड़ी का फर्श, करीब 70 हजार वर्गफुट नया कारपेट, 5,500 बैंक्वेट कुर्सियां और 220 प्रीमियम व्हाइट लेदराइट सोफे लगाए जाएंगे। गर्मी को देखते हुए 600 टन क्षमता का डक्टेबल एयर कंडीशनिंग सिस्टम लगाया जाएगा, जबकि मुख्य मंच पर 12 टावर एसी लगाए जाएंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के लिए अलग सुरक्षित एनक्लोजर और चार वीआईपी पैगोडा भी तैयार किए जाएंगे।

सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्यक्रम स्थल पर 80 हाई-रिजॉल्यूशन आईपी डोम और बुलेट सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनकी चौबीसों घंटे निगरानी होगी। निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए 125 केवीए और 250 केवीए क्षमता के साइलेंट जनरेटर, 100 हाउसकीपिंग कर्मचारी, 24 पोर्टेबल शौचालय और तीन वीआईपी वॉशरूम की भी व्यवस्था की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य प्रधानमंत्री के दौरे को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सफल बनाना है।

 
Priyanshi Chaturvedi 7 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.