Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
छत्तीसगढ़ में WhatsApp पर मिलेंगे B-1, खसरा और ऋण पुस्तिका, CM साय ने दिए डिजिटल राजस्व सेवाओं के निर्देश
B-1, Khasra,, Rin Pustika ,  WhatsApp ,  Chhattisgarh; CM Sai

 

छत्तीसगढ़ सरकार जल्द ही किसानों और आम नागरिकों को व्हाट्सएप के माध्यम से B-1, खसरा, ऋण पुस्तिका और भूमि संबंधी अन्य दस्तावेज उपलब्ध कराने की सुविधा शुरू करेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसी व्यवस्था विकसित की जाए, जिससे लोगों को तहसील या पटवारी कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने राजस्व प्रशासन को पारदर्शी, जवाबदेह और भ्रष्टाचारमुक्त बनाने पर जोर देते हुए लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग में रिक्त पदों पर जल्द भर्ती, नकल शाखा को पूरी तरह ऑनलाइन करने और डिजिटल अभिलेखागार विकसित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सीमांकन, नामांतरण और आरबीसी 6-4 के मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने तथा तहसीलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर भी बल दिया। सरकार का उद्देश्य तकनीक के जरिए राजस्व सेवाओं को तेज, पारदर्शी और आमजन के लिए अधिक सुलभ बनाना है।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 8 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.