Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
CGPSC मेन्स सिलेबस में होगा बदलाव, आयोग ने अभ्यर्थियों से मांगे सुझाव
CGPSC Mains syllabus; Commission s,candidates.

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा (Mains) के सिलेबस में संशोधन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षा को अधिक पारदर्शी और अभ्यर्थी-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से आयोग ने पहली बार उम्मीदवारों से ऑनलाइन सुझाव आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग के आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण कर या अपनी मौजूदा यूजर आईडी से लॉगिन करके एक महीने के भीतर अपने सुझाव दर्ज कर सकते हैं। आयोग का कहना है कि प्राप्त सुझावों के आधार पर सिलेबस की समीक्षा की जाएगी।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रस्तावित बदलाव का असर वर्तमान भर्ती प्रक्रिया पर नहीं पड़ेगा और मौजूदा राज्य सेवा मुख्य परीक्षा पुराने सिलेबस के अनुसार ही आयोजित होगी। वर्तमान में मेन्स परीक्षा में 7 अनिवार्य वर्णनात्मक प्रश्नपत्र होते हैं, प्रत्येक 200 अंकों का है और कुल अंक 1400 निर्धारित हैं। आयोग का मानना है कि अभ्यर्थियों की भागीदारी से तैयार होने वाला नया सिलेबस भविष्य की परीक्षाओं को अधिक व्यावहारिक, आधुनिक और प्रभावी बनाने में मदद करेगा।

 
Priyanshi Chaturvedi 8 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.