Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्यों पर विवाद, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
 Controversy , non-Muslim members , Waqf Board, President, Prime Minister.

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने विरोध जताते हुए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है। कमेटी के मुख्य संरक्षक शमशुल हसन ने कहा कि दोनों संवैधानिक पदों पर पत्र भेजकर वर्तमान आदेश वापस लेने और वक्फ बोर्ड का नए सिरे से गठन करने का आग्रह किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनव्वर पटेल या अन्य मुस्लिम सदस्यों से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति मुस्लिम समाज की भावनाओं के अनुरूप नहीं है।

 

शमशुल हसन ने कहा कि वक्फ इस्लाम से जुड़ा धार्मिक और सामाजिक संस्थान है, इसलिए इसके प्रबंधन में मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों को ही स्थान मिलना चाहिए। उन्होंने बिना नाम लिए उन उलेमाओं और धर्मगुरुओं की भी आलोचना की, जिन्होंने नए वक्फ बोर्ड और उसके अध्यक्ष का स्वागत किया। उनका कहना है कि समुदाय का एक वर्ग इस फैसले से नाराज है और धार्मिक नेतृत्व को समाज की भावनाओं के अनुरूप अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

Priyanshi Chaturvedi 8 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.