Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छत्तीसगढ़ में अगले चार दिन भारी बारिश का अलर्ट, उत्तरी जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी
Heavy rain alert,  Chhattisgarh, northern districts.

छत्तीसगढ़ में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, राज्य के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि उत्तरी छत्तीसगढ़ के एक-दो क्षेत्रों में आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश तक बने कम दबाव के क्षेत्र, मानसून ट्रफ और ऊपरी हवा के चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव से बारिश का दौर जारी रहेगा।

 

पिछले 24 घंटों में राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, लेकिन अब तक पूरे प्रदेश में सामान्य से करीब 17 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना है। वहीं, रायपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पेंड्रा रोड सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Priyanshi Chaturvedi 9 July 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.